logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

सीएम के सूखा दौरे पर वडेट्टीवार का तीखा हमला, बोले- ‘टेबल पर सूखी फसलें और मेटल डिटेक्टर का दिखावा, यह किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कना है!’


नागपुर: राज्य में विकराल होती सूखे की स्थिति और बेहाल किसानों के बीच अब मुख्यमंत्री के सूखा निरीक्षण दौरे को लेकर राजनीतिक तापमान बेहद गर्मा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने सत्तापक्ष के इस दौरे को सीधा 'इव्हेंटबाजी' करार देते हुए महायुति सरकार पर अत्यंत तीखा हमला बोला है। किसानों से मिलने के दौरान सुरक्षा के नाम पर लगाए गए मेटल डिटेक्टर और टेबल पर जली हुई फसलें रखकर किए गए फोटोसेशन को लेकर वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे 'बळीराजा के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला निर्लज्ज कृत्य' करार दिया है।

'दुःख बेचना अन्नदाता का अपमान'
विजय वडेट्टीवार ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और तीखे बयानों के जरिए सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, "सूखा निरीक्षण के नाम पर सत्ताधारियों की केवल और केवल इव्हेंटबाजी चल रही है। मुख्यमंत्री सूखा देखने गए थे या अन्नदाता के संकट की नुमाइश लगाने? टेबल पर जली-करपई फसलें रखकर फोटोसेशन करवाते समय सत्ताधारियों को थोड़ी भी लज्जा नहीं आई।" उन्होंने दो टूक कहा कि सूखे की आड़ में किसानों की पीड़ा का प्रदर्शन करना महाराष्ट्र की महान माती और बळीराजा का सीधा अपमान है।

मेटल डिटेक्टर पर सरकार को घेरा
किसानों की भेंट के दौरान सुरक्षा के दावों के तहत लगाए गए मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था पर वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में प्रहार करते हुए कहा, "जिस किसान के पसीने और वोटों के बल पर आप सत्ता का सुख भोग रहे हैं, उसी किसान से मिलने जाते वक्त मेटल डिटेक्टर के घेरे खड़े किए जाते हैं। संकट में घिरे किसान को अपराधी की तरह परखने वाला और अपनी ही जनता से भयभीत रहने वाला मुख्यमंत्री महाराष्ट्र ने इसके पहले कभी नहीं देखा था।"

'दिखावा नहीं, तत्काल सीधी मदद दें'
यह निरीक्षण दौरा नहीं बल्कि केवल कोरे आश्वासनों का एक छलावा मात्र है, ऐसा आरोप लगाते हुए उन्होंने सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है। विजय वडेट्टीवार ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, "महाराष्ट्र के किसानों को अब कैमरों के सामने की नौटंकी और आपकी कोरी घोषणाएं नहीं चाहिए। सरकार बिना किसी विलंब के राज्य में सूखा घोषित करे और संकट की मार झेल रहे किसानों के बैंक खातों में सीधी आर्थिक सहायता पहुंचाए।"